New To India

india-bangladesh के बीच आज से फिर शुरू होगी ट्रेन सर्विस,2 साल से लगी थी रोक।

  india-bangladesh news:भारत और बांग्लादेश के बीच यात्री ट्रेन सेवाएं आज से फिर शुरू होंगी। कोविड-19 के प्रसार के खिलाफ एहतियात के तौर पर मार्च 2020 में कोलकाता और बांग्लादेश के शहरों के बीच ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। रेलवे बोर्ड ने ढाका से कोलकाता-ढाका मैत्री एक्सप्रेस बांग्लादेश रेलवे के रेक द्वारा और कोलकाता से कोलकाता-खुलना बंधन एक्सप्रेस को भारतीय रेलवे रेक के द्वारा 29 मई, 2022 को फिर से शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस कदम का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश दोनों देशों के यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना है। पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा, “भारत और बांग्लादेश दोनों के यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता-खुलना-कोलकाता बंधन एक्सप्रेस 29 मई से फिर से शुरू हो जाएगी।”

एनजेपी-ढाका मिताली एक्सप्रेस 1 जून से होगी शुरू
एक जून को रेल भवन से भारत और बांग्लादेश के रेल मंत्रियों द्वारा मिताली एक्सप्रेस को डिजिटल तरीके से हरी झंडी दिखाने के बाद एनजेपी-ढाका मिताली एक्सप्रेस की सेवाएं शुरू किए जाने की योजना है। उस दौरान बांग्लादेशी रेल मंत्री के भारत में होने की उम्मीद है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!