Samastipur

दलसिंहसराय में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद,सुरक्षा के पुख्ता थे इंतजाम।

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ नमाजियों ने प्रदेश की तरक्की, खुशहाली व आपसी प्रेम और भाईचारे की दुआ मांगी.ईद के मद्देनजर ईदगाह और मस्जिदों के आसपास पुलिस सुरक्षा बल मजिस्ट्रेट तैनात थे.ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला.सुबह से ही मस्जिदों के आसपास रौनक देखने को मिली. शहर के आई बी रोड स्थित शाही खां बड़ी नवादा में ईद की नवाज पढ़ी गई.जहाँ हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इक्क्ठा हुये और नवाज पढ़ा.वही शहर के मंगसाह चौक स्थित मस्जिद,सरदार गंज स्थित मस्जिद,गंज रोड स्थित मस्जिदों ,कमराँव,मालपुर, चकबहाउदीन,रामपुरजलालपुर सहित अन्य पंचायत में भी लोगो ने ईद की नमाज पढ़ एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दिया.लोगो ने घरों में सेवइयां और अन्य मिष्ठान बनाकर ईद की खुशियां मनाई गई.इस खास दिन में बच्चों,महिलाएं, लड़कियों ने नए-नए कपड़े पहने. वहीं बड़ों से मनपसंद ईदी पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. ईद को लेकर विधायक अजय कुमार ने क्षेत्र का भृमण करते हुए लोगो से मिल कर ईद की बधाई दिया.अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी,डीएसपी दिनेश कुमार पांडे,कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन,थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश,सीओ राजीव रंजन,जदयू नेत्री स्वीटी प्रिया,राकेश कुमार,सुमित भूषण चौधरी,संतोष चौधरी, राज दीपक,राजेश पासवान,चन्दन प्रसाद सहित अन्य सामाजिक जनपतिनिधि ने ईद की शुभकामना दिया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!