Patna

caste census:मंत्री विजय चौधरी ने 9 दलों के 10 नेताओं को लिखा पत्र,1 जून काे मीटिंग में आने का आग्रह ।

पटना।caste census।संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बैठक में शामिल होने के लिए 9 महत्वपूर्ण दलों के 10 नेताओं को पत्र लिखा है।
राज्य सरकार ने पहली जून को जातीय जनगणना के लिये सर्वदलीय बैठक बुलायी है। सूबे के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बैठक में शामिल होने के लिए 9 महत्वपूर्ण दलों के 10 नेताओं को पत्र लिखा है। सर्वदलीय बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद में दिन के दूसरे पहर में होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे और बैठक का संचालन संसदीय कार्य व शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे। श्री चौधरी ने भाजपा विधानमंडल दल के नेता व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव, योजना एवं विकास व ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुशवाहा, कांग्रेस नेता अजीत शर्मा, माले नेता महबूब आलम, एआईएमआईएम नेता अख्तरुल इमान, हम (से) नेता जीतन राम मांझी, सीपीआई नेता राम रतन सिंह और सीपीएम नेता अजय कुमार को बैठक में आमंत्रित किया है।

केंद्र के मना करने पर सीएम ने शुरू की तैयारी
रविवार को लिखे पत्र में उन्होंने इन सभी दलों के नेताओं से कहा कि बिहार विधान सभा द्वारा दो बार सर्वसम्मत प्रस्ताव के आधार पर राज्य सरकार ने वर्ष 2021 में होने वाले जनगणना जातिगत आधार पर कराने की सिफारिश केन्द्र सरकार को भेजी थी। पर केन्द्र सरकार द्वारा असमर्थता जताने पर मुख्यमंत्री ने बिहार में इसे राज्य सरकार द्वारा ही कराने के लिये विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलाने की घोषणा की थी। इसके बाद सभी से विचार करने के बाद पहली जून को बैठक करने का निर्णय किया गया है।

खबरें और भी हैं…

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!