Patna

बिहार में आफत की बारिश, मुंगेर व खगड़िया में वज्रपात से 6 लोगों की मौत ।

मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड के फुलकिया गांव के समीप वज्रपात की चपेट में आने से काम कर रहे एक मजदूर पिंटू कुमार की मौत हो गयी। वह नाजि़र घोरघट का रहने वाला था। खगड़िया में तीन लोगों की मौत हो गई।बिहार में बारिश के दौरान वज्रपात (ठनका) की चपेट में आने से गुरुवार को छह लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में तीन मुंगेर जिले के जबकि तीन खगड़िया जिले के रहने वाले थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड के फुलकिया गांव के समीप वज्रपात की चपेट में आने से काम कर रहे एक मजदूर पिंटू कुमार की मौत हो गयी। वह नाजि़र घोरघट का रहने वाला था। वहीं दूसरी घटना गंगा पार दियारा में वज्रपात की चपेट में आने से 10 साल की आरती कुमारी की मौत हो गयी। वह घोरघट गांव की रहने वाली थी। इसके अलावा हवेली खड़गपुर के सिंहपुर मंडल टोला में ठनका की चपेट में आने से मजदूर दिवाकर कुमार मंडल की मौत हो गयी। घटना के बाद अंचलाधिकारी ने मृतक के परिजनों से मामले की जानकारी ली और सरकारी प्रावधानों के अनुसार सरकारी सहायता अनुग्रह राशि देने का आश्वासन दिया।

वहीं खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के अलग -अलग बहियार में वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों मे नयागांव सतखुट्टी के लालबाबू सिंह, कन्हैयाचक के मुरारी यादव उर्फ़ मुरो यादव और कोलवारा पंचायत के रविन्द्र मंडल शामिल हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!