Patna

Bihar में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात होंगी नौका एंबुलेंस, चिकित्सकीय तैयारी में स्वास्थ्य विभाग।

East Champaran News ;मोतिहारी। बाढ़ के समय इस बार बाढग्रस्त क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को चिकित्सकीय परेशानी नहीं हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग मिशन मोड में जुटा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में इलाज और दवाएं सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराई जा सके इसके लिए अभी से ही रणनीति बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बाढग्रस्त इलाकों में नौका एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की जानी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बता दें कि मानसून के मौसम में तकरीबन हर साल जिले के कई ऐसे क्षेत्र हैं जिनका सड़क मार्ग से संपर्क पूरी तरह कट जाता है। खासकर बंजरिया, संग्रामपुर, सुगौली, पताहीं, डुमरियाघाट के अधिकतर क्षेत्र बाढ के समय जलमग्न हो जाते हैं। ऐसे में सभी जरूरी चिकित्सकीय संसाधनों से लैस नौका एंबुलेंस के संचालन से लोगो को काफी हद तक राहत मिल सकेगी। सर्पदंश, प्रसूता महिलाओं व ब’चों को इस सूविधा से काफी मदद मिलेगी। सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि राज्य मुख्यालय के निर्देश पर नौका पर अस्थाई अस्पताल एवं औषधालय की व्यवस्था की जानी है। इससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को ससमय इलाज की सुविधा मुहैय्या कराया जा सकेगा।

इस तरह के नाव पर दक्ष चिकित्सकीय स्टाफ के साथ ही आपात स्थिति में काम आनेवाले सभी तरह के संसाधनों की व्यवस्था रहेगी। सिविल सर्जन ने कहा है कि संभावित बाढ़ को लेकर अभी से ही सभी सरकारी अस्पतालों में तैयारी करने को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बाढग़्रस्त क्षेत्रों में नवजात शिशुओं का नियमित टीकाकरण जारी रहेगा। बाढ़ के समय नवजात शिशुओं के लिए नियमित टीकाकरण की अलग से व्यवस्था की जाएगी। गर्भवती महिलाओं की पहचान पहले से ही करके डिलीवरी किट््स और मैटरनिटी हब की व्यवस्था की जानी है।

बरसात से पूर्व हो नाले की सफाई

पकड़ीदयाल। बरसात से पहले नगर पंचायत क्षेत्र के सभी नालों की सफाई सही ढंग से कराए,जिससे बरसात में किसी जगह जलजमाव की कोई समस्या नहीं हो। उक्त बातें पूर्व सहकारिता मंत्री सह विधायक राणा रंधीर ङ्क्षसह ने नगर पंचायत में सामान्य बैठक को संबोधित करते हुए कही। नगर पंचायत के सौजन्य से बन रही व्यायामशाला जून के प्रथम सप्ताह में जिलाधिकारी द्वारा उद्घाटन की बात कही गई। वहीं सम्राट अशोक कंवेंशन के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए अंचलाधिकारी का निर्देश दिया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष पूजा देवी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि बरसात में जलजमाव चिन्हित स्थानों को बताते हुए पार्षदों को कहा कि सूची में कोई जगह छूट गई है तो उसे जल्द बताएं,जिसे सूची में दर्ज कर उक्त जगहों पर कार्य प्रारभ करने की योजना बनाई जाए। बैठक में उप मुख्य पार्षद राधिका देवी, पार्षद मुन्ना हुसैन, जलेश्वर प्रसाद, रामचंद्र कुंवर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश राम, सुलेखा देवी,संजय किसान,टूनना प्रसाद, रामाश्रय बैठा, रामभरोस प्रसाद, विनिता कुमारी सहित सभी पार्षद मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!