Patna

Bihar में नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने की सोच के साथ प्रशांत किशोर ने शुरू की जन सुराज यात्रा।

Bihar politics. हाजीपुर : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के हाजीपुर से जन सुराज यात्रा की शुरुआत रविवार को कर दी। यात्रा की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वैशाली लोकतंत्र की धरती है, इसलिए जन सुराज यात्रा की शुरुआत के लिए यह सबसे योग्य स्थान है। उन्होंने कहा कि बिहार में नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने की सोच के साथ यह प्रयास शुरू किया गया है। पिछले चार से पांच दिन पूर्व तक मुझसे से मिलने वालों की संख्या 18 हजार थी, जो कि बढ़कर 60 हजार हो गई है। यह वैसे लोग हैं जिन्होंने खुद हमसे मिलने के लिए संपर्क किया या हमारी टीम के लोगों ने उनसे संपर्क किया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रशांत किशोर ने बताया कि वैशाली से शुरू जन सुराज यात्रा के दौरान सितंबर के अंत तक बिहार के सभी जिलों में गोष्ठी के माध्यम से लोगों से मुलाकात की जाएगी। प्रशांत ने बताया कि वैशाली जिले में चार दिनों तक करीब 350 किलोमीटर एरिया कवर कर जिले के सभी 16 प्रखंड और आठ विधानसभा में करीब 40 स्थानों पर गोष्ठी के माध्यम से लोगों से मिलकर जन सुराज के प्रयासों को बताया जाएगा। यात्रा की समाप्ति के बाद दो अक्टूबर को गांधी आश्रम चंपारण से पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी। करीब तीन हजार किलोमीटर पदयात्रा बिहार के सभी जिलों में की जाएगी। प्रशांत ने कहा कि पदयात्रा में करीब 12 से 15 महीने लग सकते हैं।

बिहारवासियों के सामने रखेंगे ब्लू प्रिंट

उन्होंने बताया कि बेंगलुरु और तमिलनाडु चुनाव के रिजल्ट के बाद दो मई 2021 को बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने को लेकर निर्णय लिया गया था। एक साल तक पदयात्रा के माध्यम से लोगों से मिलकर उनकी समस्या को लेकर एक ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा। बिहार में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क समेत 15 समस्याओं को लेकर एक्सपर्ट से मिलकर ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा। समस्या के निपटारे का ब्लू प्रिंट बिहार के लोगों के सामने रखा जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!