Patna

Bihar के लाल एयर मार्शल अमित देव को राष्ट्रपति से मिला परम विशिष्ट सेवा पदक।

सीतामढ़ी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने सीतामढ़ी शहर के रहनेवाले एयर मार्शल अमित देव को सर्वोच्च परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है। उन्हें राष्ट्रपति का सर्वोच्च सम्मान मिलने से सीतामढ़ी में खुशी की लहर है। एयर मार्शल अमित देव सीतामढ़ी शहर के प्रख्यात सर्जन रहे स्व. डा. विश्वनाथ प्रसाद सिंह के द्वितीय पुत्र हैं। एयर फोर्स में अपनी 39 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निवर्हण कर शौर्य व पराक्रम का प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया। 28 फरवरी, 2022 को अपनी सेवानिवृत्त हुए। तब वे उत्तरी और पश्चिमी एयर कमांड के एयर आफिसर कमांडिग इन चीफ थे। विगत 10 मई को राष्ट्रपति ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित कर वायु सेना सर्वोच्च परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। इसके पूर्व उन्हें विशिष्ट सेवा पदक व अति विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। सेवानिवृत्ति के बाद परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाना बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। सीतामढ़ी वासियों के लिए यह और भी गौरव का विषय है कि यहां की माटी के लाल ने देश-दुनिया में मान बढ़ाया है। जिले वरिष्ठ चिकित्सक डा. आरए शर्मा, डा. टीएन सिंह, डा. केएन गुप्ता, डा. शिवचंद्र झा, डा. खेतान, डा. शंभू प्रसाद पांडेय, डा. विश्वनाथ बाजोरिया, आईएमए के अध्यक्ष डा. निर्मल गुप्ता, राज कुमार खेमका, डा. संजय सिंह व डा. दिनेश प्रसाद गुप्ता ने उन्हें बधाई दी है। उनका जन्म पटना में हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षाक सेंट जेवियर्स व सेंट माइकल्स हाईस्कूल पटना से पूरी की। वे जनवरी 1979 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से जुड़े और 29 दिसंबर, 1982 को भारतीय वायुसेना की उड़ानशाखा में फाइटर पाइलट के रूप में चयनित हुए। वे डिफेंस सर्विस स्टाफ कालेज के पूर्व छात्र, कालेज आफ एअर वार फेयर के स्नातक एवं नेशनल डिफेंस कालेज के भी पूर्व छात्र हैं। जवान अधिकारी के रूप में उन्होंने पहली बार विदेश में आइएएफ लड़ाकू विमानों की तैनाती के लिए सावधानी पूर्वक योजना बनाई। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में विभिन्न देशों के अभ्यास के लिए आईएएफ की सामरिक पहुंच को दर्शाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!