Patna

Bihar:शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ा, रातभर बंधक बना बुरी तरह पीटा,सुबह करा दी शादी,गांव से निकाला ।

बिहार के नरकटियागंज के सुगौली गांव में विवाहित प्रेमी-प्रेमिका की पंचायत ने शादी करा दी। रात में युवक और युवती को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। रातभर बिजली के पोल में बांधकर दोनों को बुरी तरह से पीटा। सुबह होते ही पंचायत के फरमान के बाद दोनों की शादी करा दी गई। शादी कराने के बाद दोनों को गांव से निकाल दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार लौकरिया के रहने वाला विनोद राम एक बच्चे का बाप है। जबकि सुगौली की रहने वाली महिला को दो बच्चे हैं। महिला का पति दूसरे राज्य में काम करता है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी छिपे घर में मिला करते थे।

बीती रात जब विनोद राम महिला से मिलने के लिए सुगौली गांव पहुंचा तो इसकी भनक गांव वालों को लग गई। ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बना लिया। सुबह होते ही पंचायत के फरमान से दोनों की शादी करा दी गई।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!