New To India

सिम बदलने के बाद कैसे कर सकते हैं आधार कार्ड से मोबाइल नंबर अपडेट? जानें पूरी प्रोसेस ।

नई दिल्ली, AADHAR CARD Mobile Number Update:। आधार कार्ड आज के समय में सभी सरकारी कामों में जरूरी है। आपका पहचान पत्र अब आधार ही है। साथ ही साथ, अगर आप बैंक में अपना अकाउंट खुलवाने भी जाते हैं, तब भी आपको वहां पर अपना आधार कार्ड देना अनिवार्य है। आधार कार्ड के बिना आज के समय में आप न तो एक सिम खरीद सकते हैं और न ही घर का राशन।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आज-कल आधार कार्ड सबसे ज़्यादा अनिवार्य दस्तावेज माना जाता है, इसलिए मोबाइल नंबर को भी आधार कार्ड से लिंक करना ज़रूरी हो गया है, जिससे आपको कई जरूरी चीजों की जानकारी मिलती है। हालांकि, अगर किसी कारण से आपका मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो ऐसे में आप अपनी सिम बदल लेते हैं। यदि आप इस चीज की तलाश में हैं कि अपने आधार कार्ड से अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें, तो आइए हम आपको बताते हैं।

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर अपडेट करने के 2 तरीके

पहला तरीका

आपको अपने नजदीकी आधार कार्ड केंद्र पर जाना होगा और वहाँ जाकर आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं। हालाँकि, इस प्रक्रिया में कुछ समय लगता है और आधार कार्ड केंद्र पर लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता है।

दूसरा तरीका

वहीं दूसरा तरीका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप अपना आधार कार्ड मोबाइल नंबर घर बैठे ऑनलाइन अपडेट भी कर सकते हैं।

कैसे करें आधार कार्ड से मोबाइल नंबर अपडेट?

– आधार कार्ड से मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा

– अब होम पेज पर वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर ऑप्शन पर क्लिक करें

– इसके बाद आप एक नए पेज पर पहुँच जाएँगे

– इस पेज पर अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें

– लॉगइन करने के बाद सेंड ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करें

– इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी कोड आएगा और इस ओटीपी कोड को दर्ज करें

– ओटीपी कोड डालने के बाद आप एक नए पेज पर पहुँच जाएँगे। यहाँ आपको आधार सर्विसेस न्यू एनरोलमेंट और अपडेट आधार का विकल्प देखने को मिलेगा

– इसके बाद अपडेट आधार पर क्लिक करें। आपको नाम, निवास, आधार नंबर अपडेट जैसे कई विकल्प मिलेंगे

– आपको मोबाइल नंबर अपडेट करना है, इसलिए आप मोबाइल नंबर अपडेट करने के विकल्प पर क्लिक करें

– फिर नंबर और कैप्चा कोड डालें

– इसके बाद आपको एक ओटीपी कोड भेजा जाएगा और ओटीपी डालने के बाद उसे वेरीफाई कर लें

– वेरीफाई करने के बाद सेव के विकल्प पर क्लिक करें

– आप अपनी स्क्रीन पर अपनी अपॉइंटमेंट आईडी देखेंगे

– इसके बाद बुक अपॉइंटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें

– इस स्टेप के बाद आधार एनरोलमेंट सेंटर में जाकर अपना स्लॉट बुक करें

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!