Samastipur

समस्तीपुर में 10 से 15 जून के बीच मानसून आने के आसार,जम कर होगी बारिश।

समस्तीपुर ।समस्तीपुर| समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के इलाके में प्री मानसून बारिश हो रही है। बुधवार को पूसा व आसपास के इलाके में करीब आधे घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश हुई है। गुरुवार को भी बारिश की संभावना है। शुक्रवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। लेकिन अब इस बार 40 डिग्री पारा जाने की उम्मीद न के बराबर रह गई है। लोगों को बेचैन करने वाली गर्मी का एहसास नहीं होगा। राजेंद्र कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि इस बार 10-15 जून के बीच जिले में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। इस बार भी गत वर्ष की तरह ही अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बुधवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो समान्य से 4.7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रिकार्ड किया गया जो समान्य से 1.8 डिग्री कम है। सुबह सात बजे सापेक्ष आर्द्रता 89 फीसदी व दोपहर दो बजे 63 फीसदी रिेकार्ड किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

किसानों के लिए राय
लंबी अवधि वाले धान के की किस्म जैसे राजश्री, राजेंद्र माधुरी, स्वेता, किशोरी , स्वर्णा 26 मई तक लगा सकते हैं। वर्षा की संभावना है ऐसी स्थिति में मक्का की कटनी, दौनी व दाना सुखाने का कार्य सावधानी पूर्वक करें। खरीफ मक्का की बुआई के लिए खेत तैयार कर लें। आगम मूंग, उरद, की तैयारी फलियों की तुड़ाई 27 तक कर लें। भिंडी फसल में प्ररोह वेधक कीट की निगरानी करें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!