Samastipur

समस्तीपुर में उत्पाद विभाग को मिली सफलता,देसी शराब बनाने के अड्डे का भंडाफोड़,एक आरोपी गिरफ्तार।

समस्तीपुर।
बिहार में शराबबंदी कानून फेल होता नजर आ रहा है बतादे कि पुलिस के करी निगाह के बावजूद भी कारोबारी शराब के कारोबार बंद करने का नाम नहीं ले रहा है और पुलिस को चुनौती दिन पर दिन देती रहती है। मामला समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर का है। जहां उत्पाद विभाग की टीम ने बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध देसी शराब बनाने के अड्डे को ध्वस्त कर दिया है। इस मामले में समस्तीपुर के उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर संपूर्ण जिले में मद्य निषेध को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसी के तहत उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर में देसी शराब बनाने के अड्डे को ध्वस्त किया गया और साथ ही वहां से देसी शराब बनाने के उपकरणों को भी उत्पाद विभाग की टीम ने जप्त किया गया है। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक देसी शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। साथ में एक बाइक भी उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा जप्त किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!