Samastipur

समस्तीपुर मंडल के चार ट्रेनों में ट्रेन कैप्टन प्रतिनियुक्त,यात्री को मिलेगी यह सुविधा।

समस्तीपुर,। समस्तीपुर रेल मंडल में यात्री सुविधाओं मे विस्तार करते हुए लंबी दूरी की ट्रेनों में ट्रेन कैप्टन की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्री सुविधाओं और सेवाओं की निगरानी करना है। ट्रेन कैप्टन योजना के तहत मंडल के वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस एवं सत्याग्रह एक्सप्रेस मे ट्रेन कैप्टन सुविधा की शुरुआत की गई। इन ट्रेनों में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यात्री अपनी शिकायत ट्रेन कैप्टन से मिलकर रख सकते हैं। इसके लिए इन ट्रेनों में ट्रेन कैप्टन के लिए जगह निर्धारित किया गया है। ताकि यात्रियों को ट्रेन कैप्टन को खोजने में कोई परेशानी नही हो सके।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!