Samastipur

समस्तीपुर के 7 वर्षीय ऋषभ ने UAE में लहराया परचम:नेशनल कराटे चैंपियनशिप में 165 प्रतिभागियों में आया प्रथम ।

समस्तीपुर।समस्तीपुर जिले के 7 वर्षीय ऋषभ ने यूएई में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में उक्त बालक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने साथ परिवार समाज तथा क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ कराटे के तत्वाधान में आईएफके कप 2022 का आयोजन किया गया था। इसके तहत दुबई में आयोजित सातवां नेशनल चैंपियनशिप में पूरे देश के 165 प्रतिभागियों में से ऋषभ ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

संस्थान के पदाधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा उसे कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। शहर के काशीपुर निवासी डॉ शिवराम चौधरी एवं डॉ सरोज चौधरी के पौत्र ऋषभ कक्षा 2 का छात्र है इस नन्हा चैंपियन के माता-पिता डॉ सीमा चौधरी एवं डॉ अरविंद कुमार चौधरी भी दुबई में एक विशेषज्ञ चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं। कराटे के साथ-साथ मेधावी बालक शिक्षा एवं बास्केटबॉल में भी अब तक कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं ऋषभ की उपलब्धि पर सीताराम चौधरी, राज किशोर ठाकुर, शारदा जांच घर के प्रोपराइटर शहजाद अहमद, संतोष कुमार प्रसाद, नरेश कुमार सिंह,मौसम कुमार लाभ,गौरव चौधरी, राजेश कुमार, पंकज कुमार,रंजू कुमारी सुधीर राहुल, मानस, तन्मय, दिव्या, आनंद, रोहित कुमार एवं रोशन आदि ने आशीर्वाद देते हुए आगे बढ़ने की कामना की है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!