Samastipur

समस्तीपुर की प्रीति ने UPSC की परीक्षा में 242 वां स्थान प्राप्त कर जिला का किया नाम रौशन।

Preeti of Samastipur increased the pride of her Rewda village by passing the UPSC exam.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर :- जब मन में चाहत हो जाए तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं होता। चाहे उस लक्ष्य को पाने का रास्ता कितना ही कठिन क्यों न हो। कुछ ऐसा ही कमाल समस्तीपुर जिले की प्रीति ने कर दिखाया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सर्विस परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। समस्तीपुर जिले से डाॅ. प्रोफेसर हरि प्रसाद राय की पौत्री प्रीति कुमारी ने इस परीक्षा में 242वां स्थान प्राप्त किया है।

खानपुर प्रखंड के रेवड़ा निवासी कुमार लाल बाबू व डाॅ. नीलम कुमारी की पुत्री प्रीति कुमारी की यूपीएससी में सफलता हासिल करने पर गांव में भी खुशी का माहौल है। प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा डाॅ. प्रोफेसर हरि प्रसाद राय को मुख्य रूप से दिया है।

बचपन से ही प्रीति मेघावी रही है। उन्होंने नोट्रे डेम अकादमी पटना से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से राजनीति शास्त्र से स्नातक किया है। वह अपनी पढ़ाई के दौरान भी कई पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी है। प्रीति की सफलता पर समस्तीपुर के चर्चित समाजसेवी ललन यादव, प्रसिद्ध सर्जन डॉ. सुशांत, शिशू रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार, राजेश कुमार अकेला समेत अन्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रीति को बधाई दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!