Samastipur

समस्तीपुर:भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए समस्तीपुर के रामदेव साहनी के पुत्र को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

समस्तीपुर।12 बिहार बटालियन एनसीसी के द्वारा 1971 भारत-पाक युद्ध में समस्तीपुर जिले के रामदेव साहनी जो देश की रक्षा के खातिर मैदान में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे. उन्हीं के सम्मान में 12 बिहार बटालियन एनसीसी के द्वारा उनके बेटे को मोमेंटो देकर गुरुवार को सम्मानित किया गया.साथ ही उन्होंने याद करते हुए सभी एनसीसी छात्रों को उनके जीवन से प्रेणना लेने की बात कही गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मोमेंटो 12 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय उदय थोरात,जितवारपुर ब्लॉक के प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय कुमार की उपस्थिति में रामदेव साहनी के बेटे रामप्रवेश साहनी को देकर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही कई मीडिया कर्मी को भी सम्मानित किया गया!
मौके पर 12 बिहार बटालियन एनसीसी के सभी पीआई स्टाफ एंव कैडेट्स उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!