Samastipur

समस्तीपुर:दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने छोड़ा, ग्रामीणों ने किया हंगामा।

समस्तीपुर।सरायरंजन, एक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी शिक्षक को मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने थाने से छोड़ दिया। सोमवार सुबह शिक्षक को स्कूल में देख आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उक्त आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उसे थाने से छोड़ दिया। सोमवार सुबह उक्त शिक्षक को स्कूल में देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सभी एकजुट हो स्कूल में पहुंच हंगामा करने लगे। ग्रामीण पुलिस के प्रति रोष जता रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई किये बगैर उसे कैसे छोड़ दिया। ग्रामीण उक्त शिक्षक को गिरफ्तार करने और बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। हंगामे की सूचना पर थाना अध्यक्ष भी स्कूल पहुंचे। विदित हो कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी शादी समारोह में शामिल होने आयी थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ग्रामीणों का कहना है कि पूजन के दौरान पीछे रह जाने पर शिक्षक ने दबोचने के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मामी के हल्ला करने पर जुटे ग्रामीणों ने शिक्षक को पकड़ पुलिस को सौंपा था। इस मामले में किशोरी के परिजन ने प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया था, जिस पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। सोमवार सुबह स्कूल में उक्त शिक्षक को देख ग्रामीण आक्रोशित ओ गए। सभी स्कूल पहुंच उक्त शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामा करने वाले लोगों में महिलाओं की संख्या अधिक थी।

ग्रामीणों के हंगामे से स्कूल में अफरातफरी मची रही। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष ने बाद आपस मे समझौता कर लिया। इस संबंध में थाना में लिखित भी दिया, जिसके बाद आरोपी को छोड़ा गया। शिक्षक को पुन: थाना ले जाया जा रहा है। पंचायत के मुखिया का भी कहना था कि मामले में दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया था। दूसरी किशोरी के परिजन का कहना है कि उन्होंने किसी तरह का न समझौता किया और न ही पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस को आवेदन दिया गया था, लेकिन पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच भी नहीं कराया। इस संबंध में एसपी हृदयकांत ने बताया कि उन्होंने सदर डीएसपी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है। जांच में जो दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!