Samastipur

समस्तीपुर:चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाना मेरा लक्ष्य है।

समस्तीपुर। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाना मेरा लक्ष्य है। मेरे पिता की भी यही इच्छा थी। उन्होंने जिन-जिन मंत्रालयों में काम किया, वह मंत्रालय गरीबों के लिए नई गाथा लिख गया। गरीब कल्याण योजना की बात आज प्रधानमंत्री हर जगह करते हैं। यह योजना मेरे पिता की ही देन है। बिहार फ‌र्स्ट बिहारी फ‌र्स्ट के मिशन को लेकर मैं चल रहा हूं। मुझे पद की कोई लालसा नहीं है। यदि तनिक भी इसकी चिता होती तो मैं मुख्यमंत्री के साथ समझौता करके मंत्री पद पर बैठ गया होता, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फूट डालो शासन करो की नीतियों पर काम कर रहे हैं। श्री पासवान रविवार को फुहिया कबीर मठ परिसर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सदगुरू कबीर पंथ संत सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। आचार्य महंथ धर्मदास साहेब की अध्यक्षता में आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधु-संतों का जुटान हुआ। श्री पासवान ने कहा कि जिस प्रकार ऋतुओं में बसंत की सबसे अधिक महत्ता है, उसी प्रकार सभी अनुष्ठानों में सत्संग का सबसे अधिक महत्व है। जिस प्रकार बसंत ऋतु के आगमन से प्रकृति खिलखिला उठती है उसी प्रकार साधु-संतों – महात्माओं के दर्शन मात्र से संस्कृति खिल उठती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय पासवान ने कहा कि कबीर सोइ कुल भला, जो कुल उपजे दास- जो कुल दास न उपजे, सो कुल घास और पात। उन्होंने कहा कि संत सम्राट कबीर का उपदेश आज भी प्रासंगिक व अनुकरणीय है।

कार्यक्रम के पहले दिन गुरू पूजा चौका का आयोजन हुआ और दूसरे दिन उपस्थित महात्माओं ने अपने भजन और प्रवचनों के द्वारा मानव को सतपथ पर लाने और सद्गुरु कबीर में उनकी आस्था को ²ढ़ करने संबंधी अपने उद्गार रखें। महंथ धर्म दास साहेब ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, मुखिया राजेश कुमार, सरपंच रामबालक सिंह, विश्व कबीर पंथी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंथ भूटकुन साहेब, लक्ष्मीपुर बगीचा रोसड़ा महंथ दीपनारायण दास, महंथ नागा बाबा, डॉ रवि शंकर सिंह, डॉ सुधीर पासवान, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय पासवान, प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजू तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अरूण कुमार, पूर्व विधान पार्षद अजय कुमार अलमस्त, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, राजकिशोर हजारी, संतोष कुमार पासवान,बालेन्दुधर सिंह, हरेकृष्ण पासवान, गजेन्द्र पासवान, रंजीत कुमार यादव, हीरा सिंह, अध्यक्ष बिनेश मुखिया, भिखारी लाल सिंह, श्रवण यादव, राजकुमार आजाद, संत महंथ, रामबहादुर साहेब, महंथ चंदन साहेब, महंथ हरीभूषण साहेब, महंथ सुमन दास ,महंथ किशुन दास, बजरंगी दास, दरपी दास, साध्वी शांति दासिन, रामकली दासिन, मुन्नी दासिन आदि ने संत सम्राट कबीर से जुड़े भजन की प्रस्तुति दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!