Samastipur

विभूतिपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:मजदूरी कर वापस लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने मारा टक्कर।

समस्तीपुर।
समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सरवन चौक पर मजदूरी कर घर वापस आ रहे बाइक सवार युवक दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इसमे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया दक्षिण वार्ड नंबर 11 नवटोलिया पासवान टोल निवासी स्वर्गीय अशोक पासवान के 21 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में किया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृत युवक अपने परिवार के गुजर-बसर के लिए मजदूरी करता था। वह अपने घर से मजदूरी करने के लिए बाजितपुर बंबइया गया था। वहां से कार्य संपन्न कर घर वापस लौटने के क्रम में जैसे ही सरवन चौक से पहले मुसहरी के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल युवक को समुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।

इसी बीच घटनास्थल से बुद्धिजीवी ग्रामीणों के द्वारा उसके परिवार को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे समस्तीपुर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी। मौत होने की सूचना विभूतिपुर पुलिस को दी गई। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर के लिए भेज दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!