Samastipur

विभूतिपुर के पूर्व विधायक व वरीय माकपा नेता रामदेव वर्मा का निधन,छह बार रहे विधानसभा सदस्य,शोक की लहर ।

विभूतिपुर (समस्तीपुर),एक सफल राजनेता नेता के रूप में लगभग 53 वर्षों तक माकपा पार्टी की जिंदगी जीने वाले विभूतिपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रामदेव वर्मा अब नहीं रहे। इनका निधन रविवार रात्रि पटना में हो गया है। वे विभूतिपुर से माकपा के टिकट पर 6 बार विधायक और 5 वर्ष तक लोक लेखा लेखा समिति के अध्यक्ष रहे। दिवंगत रामदेव वर्मा समस्तीपुर जिले का मास्को कही जाने वाली सीट विभूतिपुर की धरती पर कम्युनिस्ट आंदोलन के सफल नेता रहे हैं। इन्हें कमजोर वर्गों के हितों की हिमायत करने के लिए जाना जाता है। वे पहली बार पतैलिया पंचायत से मुखिया निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 1980 से 1985 और 1990 से 2010 तक बिहार विधान सभा सदस्य के रुप में कार्य किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इनकी पत्नी मंजू प्रकाश बक्सर (विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र) से वर्ष 1990 से तथा वर्ष 2000 तक बिहार विधान सभा के सदस्य के रुप में कार्य किया है। माकपा के साथ सदस्यता नवम्बर 2020 में समाप्त हो गई। इसके बाद पूर्व विधायक रामदेव वर्मा और इनकी पत्नी पूर्व विधायक मंजू प्रकाश भाकपा माले पार्टी में शामिल हो गए। वे विगत कई वर्षों से कैंसर रोग ग्रसित थे। इनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर व्याप्त है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संदेश में कहा है कि रामदेव वर्मा के निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!