Patna

लालू प्रसाद की बेटी हेमा यादव को हृदयानंद चौधरी ने क्‍यों गिफ्ट की थी जमीन, बड़े भाई ने बताया पूरा मामला ।

गोपालगंज। जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी रेलकर्मी हृदयानंद चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव (RJD Leader Lalu Prasad Yadav) की बेटी हेमा यादव (Hema Yadav) को अपनी भावनात्मक बहन बताकर उन्हें जमीन गिफ्ट की थी। यह कहना है रेलकर्मी हृदयानंद चौधरी (Railway Staff Hridyanand Chaudhary) के बड़े भाई देवेंद्र चौधरी का। शुक्रवार को सीबीआइ की चार सदस्‍यीय टीम को पूछताछ के दौरान भी उन्‍होंने यह जानकारी दी थी। सीबीआइ की टीम ने घर की तलाशी के बाद कई कागजात ओर पासबुक जब्‍त की थी। परिवार के सदस्‍यों से भी पूछताछ की थी। इसके बाद टीम हृदयानंद चौधरी से पूछताछ के लिए पटना निकल गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कहां है गिफ्ट वाली जमीन

रेलकर्मी हृदयानंद के बड़े भाई देवेंद्र चौधरी ने छापेमारी के बाद बताया कि सीबीआइ की टीम ने चार घंटे तक घर की तलाशी ली। साथ ही हृदयानंद चौधरी के बारे में जानकारी मांगी। जानकारी देने के बाद सीबीआइ की टीम पटना के राजेंद्र टर्मिनल पर तैनात रेलकर्मी हृदयानंद चौधरी से पूछताछ के लिए रवाना हो गई। वहीं, सीबीआइ की पूछताछ पर बड़े भाई देवेंद्र यादव ने दलील दी कि लालू प्रसाद की बेटी हेमा यादव को हृदयानंद भावनात्मक बहन मानते हैं। इसलिए उन्‍होंने उनके नाम जमीन गिफ्ट की। हेमा यादव को गिफ्ट में दी गई प्रापर्टी कहां की है, कितने की है, कैसे हृदयानंद के पास इतनी प्रापर्टी आई, इन तमाम बिंदुओं पर सीबीआइ ने पूछताछ की।

वर्ष 2017 में हेमा को गिफ्ट की थी जमीन

उचकागांव थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी हृदयानंद चौधरी ने रेलवे में नौकरी के नाम पर लालू यादव की बेटी को जमीन दी थी। इसी आरोप की जांच करने सीबीआइ की टीम पहुंची थी। देवेंद्र चौधरी ने बताया कि हृदयानंद ने हेमा को यह जमीन 2017 में गिफ्ट की थी।

गौरतलब है कि शुक्रवार को सीबीआइ की टीमों ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से जुड़े अलग-अलग कुल 17 स्‍थानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी को लेकर सियासत काफी गर्म है। राजद का आरोप है क‍ि परेशान करने की नीयत से भाजपा के इशारे पर सीबीआइ ने कार्रवाई की है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!