Samastipur

मंसूरचक में जगह का चयन कर पांच अमृत सरोवर निर्माण की गति हुई तेज ।

बेगूसराय। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर आजादी के 75वें वर्ष के आगमन पर अमृत महोत्सव के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अमृत सरोवर का निर्माण मनरेगा द्वारा कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र में पांच अमृत सरोवर निर्माण के लिए जगह का चयन कर लिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कहां-कहां बनेगा अमृत सरोवर : मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार झा ने बताया कि प्रखंड की साठा, समसा- दो, मंसूरचक एवं गणपतौल पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जगह चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। साठा में एक, मंसूरचक में एक, गणपतौल में एक और समसा दो में दो अमृत सरोवर का निर्माण होगा। मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि विभागीय प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सिर्फ धरातल पर उतारना है।

कैसा होगा अमृत सरोवर : अमृत सरोवर का स्वरूप कम से कम एक एकड़ में होगा। अमृत सरोवर में लगभग 10 हजार घन मीटर पानी की क्षमता होगी। उन्होंने बताया कि सरोवर के चारों तरफ से फलदार, छायादार एवं पर्यावरण संरक्षण वाले पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसमें नीम, पीपल, बरगद, आम, कटहल आदि पेड़ पौधे शामिल हैं। सरोवर की उपरी सतह मेड़ को सजाने के लिए फूल लगाए जाएंगे। अमृत सरोवर निर्माण में मानव श्रम का उपयोग होगा। मनरेगा के अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि समसा- दो पंचायत में अमृत सरोवर निर्माण में चार लाख 90 हजार का बजट है। मंसूरचक में दो लाख 50 हजार, गणपतौल में दो लाख 50 हजार, साठा में भी दो लाख 50 हजार की राशि से तालाब का निर्माण कराया जाएगा।

अमृत सरोवर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का होगा आयोजन

अमृत सरोवर पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन करने की योजना है। अमृत सरोवर की सुंदरता बनाए रखने के लिए मनरेगा योजना से विशेष व्यवस्था की जाएगी। जनप्रतिनिधियों या ग्रामीण प्रतिनिधियों को रखा जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!