Patna

बिहार: 4 पैर और 4 हाथ वाली बच्ची को लेकर मदद के लिए भटक रहा पिता,इलाज के लिए नहीं है पैसे।

बिहार के नवादा में मां की गोद में एक दिव्यांग बच्ची को देखने के लिए लोगों की भीड़ जूट गई है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि जन्म से ही ढाई साल की बच्ची के कमर के हिस्से से दो हाथ और दो पैर जुड़े हैं. जबकि बाकी के दोनों हाथ और पैर नॉर्मल है. बच्ची वारिसलीगंज प्रखंड के हेमदा गांव की रहने वाली है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इलाज के लिए नहीं है पैसे
यह मामला उस वक्त चर्चा में आया जब बच्ची के माता पिता उसे लेकर नवादा के कचहरी रोड में एसडीओ कार्यालय पहुंचे. बच्ची के मां बाप मदद के लिए गुहार लगा रहे है. लेकिन वह जहां भी जा रहे है बच्ची लोगों के लिए एक जिज्ञासा का विषय बन जा रही है. परिवार को अब जिलाधिकारी से मदद की दरकार है ताकि बच्ची एक सामान्य जिंदगी जी सके. इससे पहले अस्पताल ने पैसे के अभाव में ऑपरेशन करने से मना कर दिया था.

बच्ची जन्म से ही दिव्यांग है
बता दें की बच्ची का नाम चहुंमुखी कुमारी है. उसके पिता का नाम बसंत कुमार और मां का नाम ऊषा देवी है, जो वारसलीगंज प्रखंड के हेमदा पंचायत के निवासी हैं. उन्होंने बताया कि बच्ची जन्म से ही ऐसी है. ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले गए थे, लेकिन पैसों के अभाव में डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया. जिसके बाद वह निराश होकर बेटी के साथ घर वापस लौट आए. दंपति का एक 11 साल का बेटा भी दिव्यांग है.

पिता करते हैं मजदूरी
बच्ची के पिता का कहना है की वह मजदूरी करते हैं और उसी से किसी तरह परिवार का भरण पोषण होता है. ऐसे में वह अपनी बच्ची के इलाज के लिए रुपये कहां से लाएंगे. उन्हें तो बस अब प्रशासन से मदद की उम्मीद है. उन्होंने यह भी बताया की उनके परिवार में पाँच लोग हैं जिसमें से चार दिव्यांग है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!