बिहार में अगले दो दिनों तक बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट ।
पटना। Bihar Weather Report: प्रदेश में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा की स्थिति मजबूत बनी है। वहीं, उत्तर पश्चिम ट्रफ-रेखा पूर्वी बिहार से उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों तक झारखंड व ओडिशा से गुजर रही है। इसके प्रभाव से राजधानी व इसके आसपास बादल छाए रहेंगे जबकि प्रदेश के उत्तर पूर्व व दक्षिण भाग के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। शनिवार से रविवार तक प्रदेश के सभी जिलों के एक दो स्थानों पर बिजली चमकने के साथ मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं। प्रदेश में अगले दो दिनों तक प्रदेश में आंधी-पानी के साथ हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी व इसके आसपास क्षेत्रों में गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने से मौसम सामान्य बना रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अररिया जिले के सिकटी में सर्वाधिक बारिश 24.6 मिमी दर्ज की गई।
स्थान-अधिकतम तापमान
खगड़िया-39.0
पटना-37.6
गया -36.6
भागलपुर -37.2
पूर्णिया-35.5
वाल्मीकि नगर-36.7
मुजफ्फरपुर -33.6
छपरा-35.8
दरभंगा-35.2
सुपौल -34.6
डेहरी-37.8
मोतिहारी-36.0
शेखपुरा-37.8
माधोपुर-37.8
जमुई-36.5
बक्सर -36.9
औरंगाबाद -38.7
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
इन जिलों के तापमान में गिरावट
गुरुवार को प्रदेश के बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, सहरसा, सुपौल, फारबिसगंज, पूर्णिया में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के शेष शहरों के तापमान में वृद्धि देखी गई।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
