New To India

दिल्ली की तर्ज पर बनेगा रांची का Airport, झारखंड सरकार से बातचीत जारी, मिलेगी ये सारी सुविधाएं ।

Birsa Munda Airport,रांची : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की तर्ज पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है. गुरुवार को रांची एयरपोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार ने इस विषय पर चर्चा की. बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने चेयरमैन से कहा कि रांची व अन्य प्रमुख शहरों से देवघर के लिए विमान सेवा शीघ्र शुरू की जानी चाहिए. इससे देवघर पहुंचने में लोगों को सुविधा होगी. देवघर में एम्स भी है. इसलिए यह जरूरी है कि जल्द विमान सेवा शुरू हो.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए चेयरमैन ने मुख्यमंत्री से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण में सहयोग करने का आग्रह किया. उन्होंने इसके लिए 301 एकड़ भूमि की जरूरत बतायी. मुख्यमंत्री ने इस पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया. चेयरमैन ने सीएम को बताया कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का वर्तमान रनवे 2.5 किलोमीटर का है.

मुख्य रनवे को और बढ़ाने की योजना है. इसके अलावा नयी दिल्ली के टर्मिनल-3 की तरह आवश्यक सुविधाओं का विस्तार भी एयरपोर्ट परिसर के आसपास किया जाना है. नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की टर्मिनल सिटी के पास एयरो सिटी बनायी गयी है, जहां कई होटल, रेस्तरां, क्लब और अन्य सुविधाएं विकसित की गयी हैं. उसी तर्ज पर हुंडरू गांव के आसपास सुविधाएं विकसित की जायेंगी.

बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण
रांची. एयरपोर्ट में गुरुवार को भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रतिमा एयरपोर्ट के वीआइपी गेट के समीप लगी है. प्रतिमा पर एयरपोर्ट अथॉरिटी अॉफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार ने पुष्प अर्पित किया. मौके पर एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे. एयरपोर्ट में यह प्रतिमा आर्ट कंपनी इंसाल की ओर से लगायी गयी है. एयरपोर्ट के अंदर भी विभिन्न कलाकृतियां तैयार की गयी हैं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!