Samastipur

दलसिंहसराय के उजियारपुर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:मृतक के मायके वाले लगा रहे हैं हत्या का आरोप ।

समस्तीपुर।
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव के बिचला टोल वार्ड 10 में एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया जिसके बाद आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई, मृतक महिला की पहचान उक्त गांव के अरुण राम की 28 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दिया सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस दौरान पुलिस ने इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दे दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। इधर, पुलिस मृतका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर के लिए भेज दिया। इस घटना के संबंध में मृतका के मायके वालों ने मृतका के ससुराल वालों पर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि फंदे से लटका हुआ विवाहिता का शव मिला है वैसे मृतका के मायके वालों के द्वारा थाने में आवेदन देने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!