Samastipur

दलसिंहसराय:स्पेशल बैच की विदाई समारोह में बोले राजा बाबू वेद में हर चीज की जानकारी है।

दलसिंहसराय।स्थानीय शिक्षा विहार शिक्षण संस्थान में स्पेशल बैच की विदाई समारोह का उद्घाटन रविवार को बसढीया धाम से आई मुख्य अतिथि के तौर पर माता रानी उर्फ राजा बाबू सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा रौशन पाठक द्वारा मंगलाचरण से किया गया.इस दौरान छात्रछात्राओं को सम्बोधित करते हुए श्री राजा बाबू ने वेद और विज्ञान के अन्योनाश्रय संबंध के कई सटीक उदारहरण देकर ज्ञानवर्धन किया.वेद में हर चीज की जानकारी है वहीं विज्ञान अभी भी सर्च नहीं,रिसर्च कर रहा है.जहां विज्ञान हमें साधन देता है,वही वेद हमे शांति प्रदान करता है.इसके साथ ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें बताई. विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित शिक्षाविद दिलीप कुमार चौधरी ने बताया कि परीक्षा में अनुशासन सर्वोपरि है.वहीं संस्था के प्रबंध निदेशक सुशांत चंद्र मिश्र ने कहा कि एक प्रतियोगी को अपनी प्रतियोगिता परीक्षा में धैर्य और निरंतरता बरतनी चाहिए. उन्होंने अपने कई तरह के सकारात्मक विचार प्रकट कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया.साथ ही दहेज प्रथा पर एक लघु नाटक का मंचन किया. संस्थान ने उन बच्चों को जिन्होंने स्पेशल बैच में बेस्ट परफॉर्मेंस दिया था,जिनका टैलेंट सबसे अच्छा था.और जिन्होंने पूरे बैच में सबसे अच्छा स्कोर किया था. उसे बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड दिया गया.शिक्षक वीरेंद्र कुमार ने धैर्य के बारे में बताया तथा मनीष सिंह ने सफलता प्राप्त करने के सटीक सूत्र बताए.संचालिका प्रीति प्रियदर्शिनी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया.मौके पर पिंटू कुमार,सुप्रिया कुमारी,अविनाश कुमार,आकाश कुमार,अमरजीत कुमार,शुभम कुमार,अटल कुमार,विशाल कुमार,सुधीर कुमार,तन्नू कुमारी,कोमल कुमारी,रितु प्रिया, ऋषभ कुमार,दीक्षा कुमारी,हरिओम पाठक, एजाज, जहांगीर, अयती सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!