Patna

कविता तिवारी,अनामिका अंबर,सुदीप भोला व शशिकांत यादव आ रहे पूर्णिया,दो जून को आकर इन कवियों से आप भी मिलें।

पूर्णिया। दो वर्षों के करोना काल के बाद एक बार फिर दैनिक जागरण एवं पनोरमा ग्रूप तथा टाइटल प्रायोजक बिजेन्द्र पब्लिक स्कूल आपके लिए दो जून की शाम कला भवन में ठहाकों की महफिल सजा रहा है। इस हास्य कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि अपनी हास्य कविताओं से लोटपोट करने के लिए तैयार है। पूर्णिया के कला भवन के मुक्ता आकाश मंच पर दो जून की संध्या सात बजे से हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस हास्य कवि सम्मेलन में कवि सुदीप भोला, कविता तिवारी, अनामिका अंबर जैन, शशिकांत यादव एवं कमलेश राजहंस अपनी कविता पाठ करेंगे। इस हास्य कवि के आयोजन में कई संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस हास्य कवि सम्मेलन के आयोजन में पूर्व मेयर विभा कुमारी एवं जद यू नेता जितेन्द्र यादव, मानस भारती स्कूल, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, उर्वरक संघ गुलाबबाग ने भी अपना सहयोग दिया है। कोरोना के कारण दो वर्षों से दैनिक जागरण का यह हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन नहीं हो रहा था। दैनिक जागरण के इस आयोजन की प्रतीक्षा लोग बड़ी संख्या में हर वर्ष करते हैं। अभी से ही इस हास्य कवि सम्मेलन को सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस हास्य कवि सम्मेलन में शहर के हजारों लोग उपस्थित होते हैं। इस कार्यक्रम को लेकर पंडाल बनाने सहित अन्य तैयारी शुरू कर दी गयी है।

इसके अलावा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कई संस्थान एवं प्रतिष्ठान लगातार इस कार्यक्रम को लेकर जुड़ रहे हैं। हर कोई इस कार्यक्रम में भागीदार होकर इसे सफल बनाना चाह रहा है। गौरतलब हो की दैनिक जागरण के इस हास्य कवि सम्मेलन में हर वर्ष देश के नामचीन कवि अपनी कविताओं को सुनाकर यहां लोगों की खूब वाहवाही लूटते हैं। जागरण के इस मंच से अब तक कुमार विश्वास, शैलेष लोढ़ा, संतोषामंद, सुरेन्द्र शर्मा सहित दर्जनों देश के नामचीन कवि पूर्णिया पधार चुके हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!