Patna

आम के पेड़ को चीरते प्रगट हो गए भगवान गणेश, ग्रामीण बोले- अद्भुत दृश्‍य,मंदिर बनेगा।

जमुई)। बिहार के जमुई में एक अद्भुत दृश्‍य देखने को मिल रहा है। एक आम के विशाल पेड़ को चीरते हुए भगवान गण‍ेश यहां प्रकट हो गए। भगवान गणेश की प्रतिमा वृक्ष के तने में साफ दिख रही है। लोगों की मानें तो एक दिन पूर्व भगवान गणेश की आकृति छोटी थी, अब बड़ी हो गई। खैर जो भी लोगों की भीड़ यहां उमड़ पड़ी है। काफी संख्‍या में लोग यहां पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। यहां मंदिर बनाने की बात होने लगी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, जमुई के लक्ष्‍मीपुर प्रखंड अंतर्गत गौरा पंचायत के गौरा गांव स्थित मांझी टोला में एक आम के पेड़ में अचानक फटकर निकले भगवान गणेश की आकृति को देख लोग हैरान हैं। यह खबर इलाके में आग की तरह फैली है। इसे देखने के लिए लोगों का तांता लग रहा है। लोग इसे धार्मिक दृष्टिकोण से देख रहे हैं। यह अनहोनी बीते बुधवार को हुई।

मांझी टोला के युवक व बच्चे भीषण गर्मी से बचने के लिए उस आम के पेड़ के नीचे बैठे थे । उस जगह कई और आम के पेड़ है। परंतु एक पेड़ के फटने की आवाज सुनकर सभी युवक व बच्चे पेड़ के नीचे से भागने लगे। इस दौरान देखा कि पेड़ के बीच में मोटा तना के पास एक आकृति भगवान गणेश के जैसा दिख रहा था।

 

इस आकृति को कोई धार्मिक दृष्टि से देख रहा है तो कोई सिर्फ अफवाह बता रहा है। कोई भगवान गणेश का दर्शन समझकर पूजा पाठ कर रहा है। लोगों का कहना है कि पहले दिन आकृति छोटी थी। दूसरे दिन आकृति बढ़ गई है। गांव के लोग इस स्थान पर मंदिर निर्माण कराने की भी बात कर रहे हैं।

लोग लगातार इसका फोटो व वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो चंदा इकट्ठा करना शुरू कर दि या है कि यहां मंदिर बनाया जा सके। लोग आसपास में बैठक कीर्तन कर रहे हैं। महिलाओं की संख्‍या में भी यहां काफी जुटी हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!