Samastipur

समस्तीपुर:NH-28 पर पिकअप-ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत,आधे दर्जन लोग जख्मी।

समस्तीपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के एन एच 28 मुसरीघरारी मुजफ्फरपुर पथ स्थित बंगरा थाना के चतुरी मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर पिकअप और ऑटो की टक्कर में मौके पर ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई वही ऑटो सवार लगभग आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर बंगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगो की मदद से बंगरा पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए ताजपुर रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

मृतक महिला बालिगांव थाना क्षेत्र के दिग्घा फतेहपुर निवासी अयोध्या राम की 25 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी बताया गया। लोगो ने बताया की मृतक घटना स्थल से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर पातेपुर थानाक्षेत्र के बहुआरा स्थित अपने ससुराल आने के लिए ऑटो पर सवार हुई थी। वही जख्मी ऑटो सवार सकरा मुजफ्फरपुर के 32 वर्षीय सुनील कुमार शर्मा एवं 26 वर्षीय उसकी पत्नी संगीता देवी और 6 वर्षीय कृष कुमार, बेलभद्रपुर सकरा की 70 वर्षीय लाल देवी एवं मुसरीघरारी थानाक्षेत्र के फतेहपुर की 60 वर्षीय सरोजनी देवी बताई गई।
लोगों से मिली जानकारी के अनुसार ताजपुर की ओर आ रही ऑटो को मुजफ्फरपुर की ओर जा रही पिकअप ने ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद दोनो गाड़ी सड़क किनारे पेड़ में टकरा गई। पिकअप के ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बंगरा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनो क्षतिग्रस्त वाहन को जप्त कर थाने लाई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया की ऑटो और पिकअप की टक्कर में दिघ्घा फतेहपुर निवासी अयोध्या राम की पुत्री खुशबू कुमारी की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!