Samastipur

समस्तीपुर:ग्रीन रेलवे स्टेशन के लिए बापूधाम मोतिहारी स्टेशन को मिली गोल्ड रेटिंग।

समस्तीपुर।रेलवे पर्यावरण में सुधार हेतु योगदान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में पर्यावरण के अनुकूल उपायों का बेहतर उपयोग के लिए समस्तीपुर मंडल के बापूधाम मोतिहारी स्टेशन को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल द्वारा प्रतिष्ठित गोल्ड रेटिंग दी गई है । यह रेटिंग ग्रीन रेलवे स्टेशन के मानकों पर पूरी तरह खरा उतरने पर दी गयी है । यात्रियों की संतुष्टि और अनुभव को बेहतर करने के उद्देश्य से पूर्व मघ्य रेल द्वारा बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर पर्यावरण अनुकूल कई यात्री सुविधाओं का प्रावधान किया गया है । पर्यावरण, जल और उर्जा संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल की तरफ से रेटिंग दी जाती है । उक्त जानकारी ईसीआर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

विदित हो कि भारतीय रेलवे के पर्यावरण निदेशालय के सहयोग से इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ने हरित अवधारणाओं को अपनाने के लिए ग्रीन रेलवे स्टेशनों की रेटिंग प्रणाली विकसित की है ताकि स्टेशन संचालन और रखरखाव से उत्पन्न होने वाले प्रतिकूल पर्यावरणीय प्रभाव को कम किया जा सके।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!