Samastipur

समस्तीपुर:उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी।

पूसा। उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। उसके बाद उत्तर बिहार के जिलों में वर्षा की संभावना में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। इससे 30 मई से एक जून तक कहीं कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर जिलों में मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 31 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में 18 से 25 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 एवं दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 39 एवं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!