Patna

बालू तस्‍करों पर बड़ी कार्रवाई,अवैध बालू लोडेड 18 ट्रक जब्‍त,कई घाटों पर एक साथ छापा

Biharजमुई। अवैध बालू के खिलाफ शनिवार को खनन विभाग और पुलिस की बड़ी कार्रवाई चौरा बालू घाट पर हुई है। इस दौरान अवैध बालू लदे डेढ़ दर्जन ट्रक को जब्त किया गया है। वहीं पुलिस को देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे टाउन थानाध्यक्ष चंदन कुमार के द्वारा माईनींग इंस्पेक्टर गौरांक कृष्ण और अनिल कुमार से बात चीत कर आगे की कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

-पुलिस और माइनिंग के संयुक्त छापेमारी में मिली बड़ी कामयाबी
-पुलिस को देख चौरा बालू घाट पर ट्रक छोड़कर फरार हुए चालक
वहीं शाम होने और चालक के फरार होने की वजह से एसपी डाक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर बालू घाट के दोनो तरफ पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वहीं मौके पर एसडीओ अभय कुमार तिवारी, डीटीओ अनुज कुमार, एसडीपीओ डाक्टर राकेश कुमार भी घाट पर पहुंचकर जब्त ट्रक का जायजा लिए और मौजूद पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दरअसल अवैध बालू तस्करी की एसडीओ अभय कुमार तिवारी को सूचना मिली थी उसके बाद खनन विभाग और टाउन थाना की पुलिस द्वारा छापेमारी कर डेढ़ दर्जन ट्रक को जब्त किया गया। एसडीओ ने बताया कि सभी जब्त ट्रक को फाइन के बाद छोड़ा जाएगा।

लगातार कार्रवाई का भी नहीं दिख रहा असर

अवैध बालू के खिलाफ खनन विभाग और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन इसके बाद भी बालू तस्‍करी जारी है। कई बार स्‍थानीय लोगों ने भी इसकी शिकायत पुलिस ने की है। शनिवार को एकस साथ खनन विभाग की टीम और पुलिस ने कई घाटों पर छापेमारी की। इससे बालू तस्‍करों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि 18 ट्रकों को जब्‍त किया गया है। सभी को फाइन के बाद छोड़ा जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!