Patna

फुआ भतीजा ने रचाई शादी, फुआ संग फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंध गया भतीजा ।

बिहार के मुजफ्फरपुर में भतीजा ने बुआ से शादी कर लिया. भतीजे का दिल फुआ के लिए ऐसा धड़का की दोनों सात जन्मों के बंधन में बंध गए. घर से फरार होकर दोनों ने कोर्ट मैरिज किया. फिर थाने पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई. पुलिस ने छानबीन के बाद लड़के को परिजन को बुलाकर दोनों को उसके हवाले कर दिया

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

औराई थाना क्षेत्र के सरिता को अपने पड़ोसी भतीजे अखिलेश पासवान से प्यार हो गया. जिसके बाद दोनों घर से फरार हो कर कोर्ट मैरिज कर किया. इधर लड़की के परिजन ने औराई थाने में अखिलेश पर अपहरण का केस दर्ज करने के लिए आवेदन दे दिया. इसके बाद दोनो प्रेमी युगलऔराई थाने पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई.

फिर पुलिस ने लड़की के पिता को थाने बुलाकर जानकारी दी. इसके बाद लड़की के पिता ने अपहरण का आवेदन वापस ले लिया. साथ ही दोनों को बाहर जाकर कहीं रहने की बात कही. वहीं लड़के के परिजन को बुलाकर दोनों को सौंप दिया गया. लड़की ने बताया कि हम लोग शादी कर लिए है और इसी के साथ रहना चाहते हैं. मां पिता के पास नही जाना है.

वहीं औराई थाना के पीएसआई साजिया ने बताया की लड़का लड़की शादी करके थाने पर आए. इनके परिजन ने अपहरण का आवेदन दिया था. लेकिन दोनों बालिग़ है और शादी कर लिए हैं. अब साथ रहने की बात बता रहे है. इसके बाद अपहरण का आवेदन वापस ले लिया गया. वहीं लड़के पक्ष को बुलाकर लड़का-लड़की को सुपुर्द कर दिया गया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!