Patna

अनन्या ने नेशनल कराटा चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक,जश्न का माहौल ।

Gold medal: अररिया प्रखंड अंतर्गत मदनपुर की रहनेवाली अनन्या ने भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल कराटा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर मदनपुर सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है. स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनके पैतृक गांव मदनपुर में जश्न का माहौल है.
चैंपियनशिप में देश के सभी राज्यों की टीम ने लिया था भाग
अनन्या के पिता डॉ परवीन कुमार झा और माता डॉ अमिता भारती ने बताया कि भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में अनन्या को 16 वर्ष आयु वर्ग कराटा चैपिंयनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है. चैंपियनशिप में देश के लगभग सभी राज्यों की टीम ने भाग लिया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कई चैंपियंस की मौजूदगी में अनन्या को दिया गया खिताब
समारोह पूर्वक आयोजित चैपिंयनशिप के फाइनल मुकाबले में अनन्या को इस महत्वपूर्ण खिताब से नवाजा गया. देश में खेल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखनेवाले चैंपियंस की मौजूदगी में ये महत्वपूर्ण हासिल करने में वे सफल रही.

अनन्या की सफलता पर लोगों ने दी बधाई
अनन्या को इंडियन बोडो हेड सिहन राजेश अग्रवाल व टूर्नामेंट के डायरेक्टर अरविंद राणा द्वारा गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इधर, अनन्या के परिजनों दादी प्रभा देवी और चाचा डॉ प्रणव कुमार झा ने अनन्या को उसकी सफलता की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!