Patna

गर्मी से मिलेगी राहत, पटना समेत 30 शहरों में आंधी-पानी व वज्रपात का अलर्ट

पटना।राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को लू व भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। 24 घंटे में पटना के अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी का तापमान गुरुवार को 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी की मानें तो पूर्वी उत्तरप्रदेश से ट्रफ रेखा बिहार होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में अगले तीन दिनों तक बदलाव की स्थिति बनी रहेगी। शनिवार को प्रदेश के उत्तर पूर्व जिलों में आंधी, मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को आंधी-पानी के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इन जिलों में आंधी-पानी की आशंका

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल को छोड़ पटना समेत प्रदेश के 30 शहरों में शनिवार और रविवार को आंधी-पानी की आशंका है। भोजपुर, बक्सर, नालंदा, सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, पश्चिमी चंपारण, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, मधेपुरा, बेगूसराय, खगड़‍िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा में धूल भरी आंधी, हल्के से मध्यम स्तर की बारिश, मेघ गर्जन व वज्रपात का पूर्वानुमान है। इन जगहों पर चक्रवाती हवा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं।

बक्सर का गिरा पारा, औरंगाबाद का चढ़ा तापमान

बक्सर समेत प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को 44.7 डिग्री सेल्सियस बक्सर का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था, गुरुवार को यह 44.0 डिग्री पहुंच गया। वहीं, औरंगाबाद के तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। औरंगाबाद का अधिकतम तापमान गुरुवार को 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के रोहतास, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, सुपौल, सहरसा, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया को छोड़ दें तो प्रदेश के शेष भागों में अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

दो दिनों के दौरान तापमान में अंतर –

 

शहर 27 अप्रैल 28 अप्रैल

 

पटना 42.8 39.0

गया 43.5 41.9

भागलपुर 39.0 37.2

जमुई 43.4 40.6

बक्सर 44.7 44.0

वैशाली 40.0 38.7

औरंगाबाद 43.5 40.0

बेगूसराय 40.3 36.6

बांका 43.5 38.1

नवादा 44.0 41.5

(अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!