Muzaffarpur

आज भी भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार रहें

मुजफ्फरपुर, आनलाइन डेस्क। आज भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि आज का दिन भी काफी गर्म रहने वाला है। इसलिए दिन के समय घर में ही रहना उचित है। पूर्वानुमान के अनुसार रविवार की सुबह का तापमान 25 डिग्री के अासपास रहेगा। इस दौरान पूरब दिशा से हवा चलती रहेगी। आर्द्रता में तेजी से कमी हो सकती है। यह घटकर 54 फीसद रहने का अनुमान है। समय बढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ता जाएगा और दिन के समय अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पास जा सकता है। यह गर्मी का खतरनाक स्तर माना जाता है। इसलिए विभाग की ओर से इस समय खुले में नहीं रहने की सलाह दी गई है। लोगों को लू से बचने के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। इसी प्रकार का ट्रेंड शाम और रात में भी देखने को मिल सकता है। रविवार की रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री हाे सकता है। इस दौरान 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रविवार को मौसम की तल्खी बरकरार है। सुबह की धूप बता रही कि दिन का तापमान पिछले दिनों से कम नहीं होनेवाला है। पछुआ हवा की गति सात से आठ किमी/घंटे की रह सकती है। वैसे किसानों के लिए यह मौसम उपयुक्त है। गेहूं की कटनी और दौनी में सहूलियत हो रही है। वैसे शहरी जनजीवन इससे काफी प्रभावित है। बीते दो-तीन दिनों से अधिकतर स्कूल बंद हैं।अगर मौसम इसी तरह रहा तो रविवार के बाद जब कक्षाएं नियमित होंगी तब यह निश्चित रूप से नौनिहालों को परेशान करेगा।सुबह स्कूल जाने में तो ठीक है, लेकिन आमतौर पर छुट्टी 11 से 12 बजे के बीच होती है। उस वक्त तक धूप की तल्खी बढ़ जा रही है। पछुआ हवा भी चलती है, ऐसे में लू का खतरा ज्यादा रहता है।

मोतिहारी में सुबह का तापमान 25 डिग्री है। इसलिए अनुमान लगाया जा सकता है कि दोपहर में तापमान 35 से 38 तक रह सकता है। दोपहर में शरीर को झुलसा देने वाली धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!