Bhagalpur

बारिश की बढ़ गई तारीख, पारा 40 के पार, सूर्य देव उगल रहे आग

भागलपुर। सूर्यदेव आग उगल रहे हैं। शुक्रवार को गर्मी का सितम इस कदर रहा कि लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। दिन के 10 बजे के बाद से शाम चार बजे तक सड़कों पर स्वत: कर्फू जैसी स्थिति रही। सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी की प्रचंडता के सामने घर का पंखा भी गर्म हवा दे रहा है जिससे लोग बेचैन रहे। शाम होने के बाद राहत मिली लेकिन गुमस ने परेशानी दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शहर में होने वाली बारिश की बढ़ गई तारीख

हालफिलहाल अभी राहत की संभावना नहीं है। ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शहर में होने वाली बारिश की तारीख बढ़ गई है। अब 16 अप्रैल की जगह 18 से बारिश होने की संभावना है। अर्थात अभी दो तीन दिन तक बढ़ते तापमान का असर झेलना पड़ेगा। हवा की दिशा में भी बदलाव हो गया है। पूर्वा की जगह अब पछुआ हवा चल रही है जिससे हीटवेब की स्थिति हो गई है। वातावरण में नमी कम हो गया है। सूखा गर्म हवा शरीर को सीधा नुकसान कर रही है।

11 अप्रैल से लगातार बढ़ रहा तापमान

पिछले 11 अप्रैल से तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे आदमी, पेड़ पौधा, जीवजंतु, पशु सभी पर प्रभाव पड़ रहा है। कुछ इस प्रकार रहा तापमान

आंकड़ा बीएयू के सौजन्य से तापमान डिग्री सेल्सियस

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

11 अप्रैल 32.5 23.0

12 अप्रैल 33.9 23.4

13 अप्रैल 36.0 24.0

14 अप्रैल 38.0 24.6

15 अप्रैल 40.0 21.4

इस तरह पांच दिन में आठ डिग्री सेल्सियस पारा चढ़ गया

ऐसा रहेगा मौसम

आने वाले पांच दिनों में तापमान बढऩे की संभावना है जिससे गर्मी और बढ़ेगी। 18 से 20 अप्रैल तक हल्की बारिश शहर और आसपास में हो सकती है। दो दिन बाद आसमान में छिटपूट बादल छाने लगेगा। पछुआ हवा चलेगी। बारिश के बाद तापमान के बढ़ते क्रम में विराम लग सकता है। फिलवक्त हवा की गति सामान्य रहेगी। लेकिन बारिश होने के समय तेज गति से हवा चलेगी।

तापमान बढ़ेगा जिससे और गर्मी होगी। दो दिन के बाद बारिश होने की संभावना है। हवा की गति बदलने से हीटवेब जैसी स्थिति हो गई है। फिलवक्त मौसम ऐसा ही बना रहेगा। – डा. सुनील कुमार, मौसम विज्ञानी बीएयू सबौर

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!