Patna

पूर्व विधायक ने बलियाडांग गांव का निरीक्षण किया 

राजीव रंजन, किशनगंज

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सदर प्रखंड अंतर्गत दौला पंचायत के बलियाडांगा एवं मनझोक गांव का महानन्दा नदी से हो रहे कटाव का जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पूर्व विधायक श्री आलम ने पिछले बर्ष अक्टूबर में आए बाढ़ के कारण महानन्दा नदी की धारा बदल जाने के कारण प्रधानमंत्री सड़क,जीटीएसएनवाई सड़क का एक बड़ा भाग महानन्दा नदी में विलीन हो गया था।साथ ही बलियाडांगा गांव में सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र सहित लगभग दो सौ महादलित एवं आदिवासी परिवारों का घर महानन्दा नदी में विलीन हो गया है। तत्काल महानन्दा नदी की धारा को पायलोट चैनल बनाकर सीधा नहीं किया गया तो पूरे मंझोक गांव को नदी में विलीन हो जाने का खतरा है।नदी कटाव से विस्थापित परिवार अभी भी अस्थाई रूप से सड़क किनारे रह रहे हैं। पूर्व विधायक ने इस संबंध में जल संसाधन विभाग, कार्य प्रमंडल किशनगंज के कार्यपालक अभियंता से बात की। उन्होंने बताया कि पायलट चैनल निर्माण हेतु विभाग को योजना भेजा गया है। स्वीकृति उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। अंचलाधिकारी समीर कुमार ने बताया कि नदी कटाव से विस्थापित परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने हेतु कारवाई चल रही है। पूर्व विधायक कोचाधामन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया मैं भी अपने स्तर से लगातार पहल कर रहा हूं।इस दौरान पूर्व समिति प्रत्याशी तबरेज आलम,शुर्यनाराण,असेबुल हक,शंकर, पप्पू यादव, गोपाल यादव, ताहिर आदि उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!