Patna

2 बच्चों की मां को बॉयफ्रेंड ने मार डाला;8 साल से प्रेमी संग रह रही थी;ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या ।

नालंदा में 2 बच्चे की मां की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। महिला पिछले 8 साल से बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। गुरुवार को वो अपने बच्चों को मीटिंग में जाने की बात कहकर निकली थी। बाद में उसकी लाश मिली। पति के मुताबिक, बॉयफ्रेंड ने ही ईंट और पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भाग निकाल।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

महिला के बच्चों ने बताया कि मां मीटिंग में जाने का बोलकर निकली थी। लेकिन अब तक नहीं आई। मामला पीरबहोर ओपी क्षेत्र के कन्हैयागंज गांव का है। ऋषि कुमारी (35) नूरसराय थाना क्षेत्र के बड़ारा गांव की रहने वाली है। महिला के पति संतोष कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी उससे अलग होकर हिलसा में अपने 2 बच्चे साक्षी (11) और दीपांशु (9) के साथ किराए के मकान में रहती थी।

आरोप है कि कन्हैया गंज का मनोज मिस्त्री ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। किसी बात को लेकर वह उसे बीती शाम अपने घर ले गया और पूरे परिवार ने मिलकर ईंट-पत्थर से कूचकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। ऋषि कुमारी की 11 वर्षीय बेटी साक्षी कुमारी ने बताया कि मां गुरुवार को 4 बजे मीटिंग में जाने कहकर मनोज के साथ निकली थी। इसके बाद वो वापस नहीं लौटी।

बेटे और बेटी ने न्याय की गुहार लगाई।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि निर्मम तरीके से महिला की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है महिला अपने पति से अलग रह रही थी। हत्या किन कारणों से किया गया है इसकी वजह तलाशी जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मनोज मिस्त्री और उसका पूरा परिवार घर से फरार है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!