Samastipur

दलसिंहसराय:टिकट चेकिंग अभियान चला 41 लोगो से वसूला गया जुर्माना

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर बुधवार को आरपीएफ व जीआरपी एंव अन्य जगहों से आये टीटी की टीम ने संयुक्त रूप से टिकट चेकिंग अभियान चला कर 41 लोगो से जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया.रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार टीम में टीटी एंव रेलवे पुलिस बल द्वारा ट्रेन से उतरे यात्री, अनावश्यक रूप से स्टेशन पर घूम रहे व्यक्ति ,फुट ओभरब्रिज होते हुए भी रेलवे लाइन से पार कर रहे लोगों को पकड़ा गया.इस दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट के आने के बाद सभी को फाइन करते हुए छोड़ दिया गया.टिकट चेकिंग अभियान से लोगो मे दिन भर हड़कम्प मची रही.वही कई स्थानीय लोगो का कहना था कि जब रेलवे स्टेशन के अंतिम छोर पर आम नागरिकों के आने जाने के लिए रास्ता खोला गया है.तो जो बाजार जा रहे थे उन्हें भी क्यो पकड़ा गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!