Patna

हाजीपुर के रास्ते सियालदह और गोरखपुर के बीच चलायी जायेगी समर स्पेशल ट्रेन

ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर झाझा-किउल-बरौनी -शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते सियालदह और गोरखपुर के बीच एक समर स्पेशल 03131/03132 सियालदह- गोरखपुर-सियालदह स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यह स्पेशल ट्रेन सियालदह से 17.04.2022 से 26.06.2022 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को तथा गोरखपुर से 18.04.2022 से 27.06.2022 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जायेगी ।

गाड़ी संख्या 03131 सियालदह-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन सियालदह से रविवार को 23.55 बजे खुलकर सोमवार को 17.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 03132 गोरखपुर-सियालदह समर स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से सोमवार को 19.05 बजे खुलकर मंगलवार को 13.15 बजे सियालदह पहुंचेगी ।

यह स्पेशल ट्रेन सियालदह और गोरखपुर के बीच बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, *बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा*, सिवान एवं भटनी स्टेशनों पर रूकेगी । इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण श्रेणी के 02 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!