Bhagalpur

समर स्पेशल ट्रेन : भागलपुर होकर चलने वाली यह ट्रेन दोनों दिशाओं से अप्रैल, मई और जून में नौ फेरे लगाएगी

भागलपुर। गर्मी की छुट्टियां मनाने घर आने के इच्छुक लोगों को इस बार सहूलियत होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 11 अप्रैल से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और मालदा टाउन के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। भागलपुर होकर चलने वाली यह ट्रेन दोनों दिशाओं से अप्रैल, मई और जून में कुल नौ फेरे लगाएगी। ट्रेन में पांच थ्री एसी कोच सहित कुल 22 कोच होंगे। शनिवार तक इस ट्रेन की भागलपुर से बुकिंग शुरू हो जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समर स्पेशल ट्रेन चलाने के बारे गुरुवार को मुख्य फ्राइट ट्रांस मैनेजर केएन चंद्रा ने अधीसचूना जारी कर दी है। जिसके अनुसार 01031 डाउन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल व मालदा टाउन स्पेशल क्षत्रपति शिवाजी टर्मिनल प्रत्येक सोमवार को 11 अप्रैल से चलेगी। यह ट्रेन अप्रैल 11, 18 व 25 तारीख को, मई में 02, 09,16, 23 एवं 30 तारीख को और जून में 06 तारीख को कुल नौ फेरे लगाएगी।

मंगलवार शाम 7:07 बजे यह ट्रेन भागलपुर पहुंचेगी और पांच मिनट रुकने के बाद 7:12 बजे यहां से रवाना हो जाएगी। अप 01032 मालदा टाउन-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्पेशल मालदा टाउन से हर बुधवार को चलेगी। अप्रैल में यह ट्रेन 13, 20 व 27 तारीख को, मई में 04, 11, 18 व 25 तारीख को और जून में 01 व 08 तारीख को खुलेगी।

मालदा टाउन से यह ट्रेन बुधवार को दोपहर 03:41 बजे भागलपुर पहुंचेगी। अप में इस ट्रेन का यहां दो मिनट का ठहराव दिया गया है। भागलपुर स्टेशन से 03:43 बजे रवाना होगी।

सियालदह और गोरखपुर के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

सिमुलतला (जमुई)। ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से बचाव के लिए पूर्व रेलवे सियालदह और गोरखपुर के बीच अप्रैल, मई और जून माह के दौरान एक ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगी। इस आशय की जानकारी आसनसोल रेल मंडल पीआरओ सुबल चंद्र मंडल ने दी।

03131 सियालदह – गोरखपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल 17 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक रविवार को सियालदह से 11:55 बजे रात्रि खुलेगी और अगले दिन शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

03132 गोरखपुर – सियालदह ग्रीष्मकालीन स्पेशल 18 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से शाम 7:05 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 1:15 बजे सियालदह पहुंचेगी। यह ट्रेन पूर्व रेलवे सिस्टम के अंतर्गत मार्ग में दोनों दिशाओं में आवागमन के दौरान बद्र्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!