Samastipur

अब टिकट लेने के लिए नहीं लगनी होगी लंबी लाइन रेलवे कर रहा है यह बदलाव  

ट्रेन से यात्रा के दौरान टिकट के लिए लंबी लाइन में लगना किसी मुसीबत से कम नहीं होता. ऐसे में अक्सर जल्दबाजी में जो लोग स्टेशन पर पहुंचते हैं, टिकट लेने के चक्कर में ट्रेन छूट भी जाती है, क्योंकि टिकट काउंटर पर लंबी कतार लगी होती है. जब तक वह टिकट खरीदते हैं तब तक ट्रेन उस स्टेशन से खुल चुकी होती है. इस मुसीबत से छुटकारा दिलाने के लिए भारतीय रेलवे ने एक पहल की है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के लिए स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेन्डिग मशीन (एटीवीएम) लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्री टिकट के साथ प्लेटफॉर्म टिकट लेने के लिए भीड़भाड़ से बच सकें. इसी क्रम में पहले चरण में पूर्व मध्य रेल के ए-1 एवं ए ग्रेड के 24 प्रमुख स्टेशनों पर कार्ड आधारित एटीवीएम स्थापित किए गए हैं.

एटीवीएम से इस तरह से मिलेगा टिकट

एटीवीएम के जरिए रेल यात्री टिकट काउंटर पर बिना लाइन में लगे अनारक्षित टिकट खरीद कर यात्रा कर सकते हैं. एटीवीएम से प्लेटफॉर्म टिकट भी कटाया जा सकता है. एटीवीएम से टिकट लेने के लिए यात्रियों को सबसे पहले टिकट काउंटर से स्मार्ट कार्ड लेना होगा. स्मार्ट कार्ड एक बार लेने के बाद इसे कभी भी रिचार्ज कराया जा सकेगा. इस कार्ड के जरिए ही टिकट के पैसे का भुगतान होता है.

ईसीआर के इन स्टेशनों पर शुरू हुई सुविधा

यह सुविधा पूर्व मध्य रेल के दानापुर, दीनदयाल उपाध्याय,सोनपुर, धनबाद और समस्तीपुर रेल मंडल में पड़ने वाले चुनिंदा बड़े रेलवे स्टेशनों पर शुरू की गई है. जिसमें.दानापुर मंडल के पटना जं. पर 06, बक्सर, आरा, दानापुर, राजेन्द्रनगर, पाटलिपुत्र स्टेशनों पर 03-03 मशीन सहित कुल 21 कार्ड आधारित एटीवीएम स्थापित किए गए हैं. इसी तरह धनबाद मंडल के धनबाद स्टेशन पर 04, डाल्टेनगंज एवं कोडरमा स्टेशनों पर 03-03 मशीन सहित कुल 10 कार्ड आधारित एटीवीएम लगाए गए हैं.

पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. एवं गया जं. पर 04-04 तथा डेहरी ऑन सोन एवं सासाराम स्टेशनों पर 03-03 मशीन सहित कुल 14 कार्ड आधारित एटीवीएम लगाये गये हैं.इसी तरह सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर 04, हाजीपुर, बरौनी एवं खगड़िया स्टेशनों पर 03-03 मशीन सहित कुल 13 एटीवीएम लगाए गये हैं.समस्तीपुर मंडल के दरभंगा स्टेशन पर 04, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल, सहरसा एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर 03-03 मशीन सहित कुल 22 एटीवीएम लगाए गए हैं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!