Patna

शिष्या से इश्क लड़ा रहे थे ‘गुरुजी’ : अंधेरी रात में पहुंचे मिलने तो ग्रामीणों ने पकड़कर कराई शादी, जानें पूरा

जमुई : खबर है जमुई जिले से जहां एक टीचर को उससे कोचिंग पढ़ने आने वाली शिष्या से ही प्यार हो गया। कोचिंग के अलावे भी दोनों के बीच फ़ोन पर घंटों बातचीत होने लगी। प्यार जब परवान चढ़ा तो टीचर अपनी शिष्या से मिलने आधी रात को ही उसके घर जा पहुंचा। जहाँ लड़की के परिजनों के द्वारा टीचर को पकड़कर उसकी शादी करा दी गई । वहीँ मौके पर मौजूद लोगो ने इस शादी का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मामला जमुई जिले के मलयपुर थाना इलाके का है। जानकारी मिल रही है कि दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में स्वजनों को पता चला तो शिक्षक को मिलने के लिए बुलाया गया लेकिन वो नहीं गया। इसके बाद छात्रा की कोचिंग छुड़वा दी गई। काफी दिन तक कोचिंग नहीं पहुंची छात्रा से मिलने ही शिक्षक उसके घर पहुंचा था। तभी उसकी शादी करवा दी गई। किसी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।

वहीँ मलयपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि कोचिंग चलाने वाले शिक्षक और छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग और फिर छात्रा के परिजन के द्वारा शादी करवा देने का मामला संज्ञान में आया है। कोचिंग का शिक्षक छात्रा से मिलने उसके घर गया था, जहां परिजन और ग्रामीणों ने उसे पकड़कर शादी करवा दी। शिक्षक के परिजन ने इस बात की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। उन्होंने कहा है कि किसी पक्ष के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!