रामनवमी और छठ पूजा को लेकर दलसिंहसराय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
दलसिंहसराय, थाना परिसर में रामनवमी व छठ पूजा को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक एसडीओ प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई.बैठक का संचालन थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने करते हुए चैती छठ पर्व एवं रामनवमी जुलूस की तैयारियों पर चर्चा करते हुए विधि व्यवस्था पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
.बैठक के दौरान रामनवमी जुलूस के मार्ग पर चर्चा करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि जुलूस में शामिल सदस्य कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे विधि व्यवस्था की समस्या हो.जुलूस में डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा.डीजे का प्रयोग करने पर कार्रवाई की जायगी.मौके पर कई लोग मौजूद थे।