Samastipur

रामपुर जलालपुर बीएड कालेज में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रामपुरजलालपुर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई है.पूर्व से कार्यरत प्राचार्य डॉ. तेजनारायण प्रसाद स्थांतरण पर की विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया‌ और साथ ही नए प्राचार्य बिक्रम कुमार का स्वागत किया गया. समारोह का विधिवत शुरुआत पूर्व प्राचार्य एवं व्याख्याता गणों ने दीप प्रज्वलित कर किया.कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने डॉ.प्रसाद से प्राप्त हुए मार्गदर्शन के लिए उनका आभार प्रकट किया. कार्यक्रम के आयोजन में सत्र(2021-23) के छात्र प्रिंस, अनुराग ,सोनू सुमन, मयंक, दिवेश, प्रियरंजन की अगुवाई में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने अपना योगदान दिया

.मौके पर वरीय व्याख्याता अर्चना कुमारी, डॉ. राम नगीना रजक, गोपाल कृष्णा एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!