Samastipur

दलसिंहसराय :अर्थशास्त्री कुमार सर्वेश ने छात्रछात्राओं से कहा बीपीएससी परीक्षा में सफलता का मूलमंत्र है रिवीजन

दलसिंहसराय।
शहर के प्रखंड परिसर स्थित अनुमंडल प्रेस क्लब पर बुधवार को बीडीओ प्रफुल चन्द्र प्रकाश के नेतृत्व में निःशुल्क बीपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रछात्राओं को बीपीएससी की तैयारी के सन्दर्भ में मार्गदर्शक के रूप में पटना से आये प्रख्यात अर्थशास्त्री एंव दर्जनों प्रतियोगितात्मक पुस्तको के लेखक कुमार सर्वेश ने छात्रछात्राओं को परीक्षा की तैयारी के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी दिया.इससे पूर्व उनका स्वागत मिथिला विधिविधान से ललित नारायण मिथिला वि.वि. के पूर्व अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो.राम भरत ठाकुर,कुणाल गुप्ता,स्वाति सुमन,निशा गुप्ता ने किया.श्री ठाकुर ने उनका स्वागत करते हुए छात्रछात्राओं को परीक्षा की तैयारी के सन्दर्भ में जानकारी दिया.
कुमार सर्वेश ने कहा कि बीपीएससी परीक्षा देखा जाए तो सबसे आसान परीक्षा है,और कठिन भी. पीटी, मेंस, इंटरव्यू की तैयारी अलग अलग न कर के सभी को साथ मे ही करना चाहिए.तभी आप सफल हो पाएंगे.उन्होंने परीक्षा में सफलता का मूलमंत्र रिवीजन,पिछले 10 सालों का प्रश्न पत्र एंव रोजाना अखबार पढ़ने को बताया.अखबार पढ़ने से आपके सोचने और चीजो को समझने में आसानी होगी एंव करेंट की भी तैयारी साथ साथ हो जाएगी.श्री सर्वेश ने कहा कि मोबाइल आज के समय मे छात्रों के लिए लाभदायक भी है तो काफी हानिकारक भी है.आपको इसका उपयोग कैसे करना है.यह आपको तय करना है.उन्होंने कहा की अब बीपीएससी पीटी की परीक्षा में एक महीना बचा है, तो नया पढ़ने से बचे और जो नोट्स आपने बनाया है उसका रिजवान करें.पढ़ाई दिखाने के लिए नहीं पढ़ने के लिए पढ़े.अक्सर छात्रछात्राओं को देखा जाता है कि परीक्षा से पहले उनका तबियत खराब हो जाता.तो इतना भी प्रेसर में ना पढ़े.सफलता और असफलता दोनो कुछ न कुछ सीख देकर जाती है.वही उन्होंने आगे कहा कि दलसिंहसराय से मेरा गहरा नाता है.यह शहर मुझे बहुत कुछ दिया है.परन्तु मैं दलसिंहसराय को कुछ नही दे पाया हूँ.आप सभी के लिए मैं महीना में एक बार मार्गदर्शक के रूप में उपलब्ध रहूंगा.आपलोगो के लिए मैं कुछ करना चाहता हूं.इस क्षेत्र से आईपीएस,आईएस,बीपीएससी में छात्रछात्रा निकलेगे तो हमे बहुत खुशी होगी.वही उन्होंने नए सिरे से बीपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओ को एनसीआरटी की बुक पढ़ने का सलाह दिया.मौके पर संजय शौर्या,सोनम कुमारी,मीरा कुमारी,सपना शर्मा,प्रियंका कुमारी,प्रगति कुमारी,राहुल कुमार, बीरेंद्र कुमार,मनोज कुमार सहित दर्जनों छात्रछात्रा मौजूद थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!