Patna

रेलवे निकाली है इन पदों पर भर्तियां जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन

उत्तर मध्य रेलवे ने जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (सिविल) के 20 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 8 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 5 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2 पद निर्धारित किए गए है. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में कम से कम 60% अंकों के साथ डिप्लोमा या बैचलर्स डिग्री होनी जरूरी है.

ऐसे करना होगा आवेदन

इस भर्ती के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के अनुसार होगा. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcpryg.org पर जाकर 18 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भरना होगा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!