Patna

छपरा: प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी, लड़की के परिजनों ने मंदिर में करा दी शादी

सारण जिले में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और गांव के ही राम जानी मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी। तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव की यह घटना है।जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के रत्नसराय निवासी सोनू कुमार को परसुराम प्रसाद के घर से चार बजे सुबह में लड़की के परिजनों व ग्रामीणों ने पकड़ा। सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार चौरसिया व पंचों ने युवक व युवती की रजामंदी के बाद गांव के रामजानकी मंदिर में शादी करावा दी। कन्या पक्ष ने वर पक्ष के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन अचानक हुई शादी को देख आवक रह गये। कुछ देर बाद दोनों पक्षों ने इस शादी को लेकर अपनी अपनी सहमति जाहिर कर दी। शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन ने पंचों का आशीर्वाद लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!