Ajab Gajab NewsPatna

बिहार में अनोखा मामला;दो पत्नियों के रहते तीसरी शादी रचाने पहुंचा दूल्हा, ग्रामीणों का किया अनोखा फैसला।

सकरा (मुजफ्फरपुर)। ब‍िहार के मुजफ्फरपुर में एक रोचक मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव में तीसरी शादी रचाने बरात लेकर आए दूल्हे के मंसूबे पर दूसरी पत्नी ने पानी फेर दिया। वह बच्ची को लेकर वहां पहुंच गई। इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो आनन-फानन शादी रोक दी गई। वहीं, दूल्हा व उसके स्वजनों को बंधक बना लिया। लड़की पक्ष का कहना है कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो जाता सभी को मुक्त नहीं किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत होती रही। इस दौरान मामला सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दूसरी पत्‍नी पहुंची तो शुरू हुआ हाईवोल्‍टेज ड्रामा

समस्तीपुर सातनपुर क्षेत्र के बेला मेघ गांव निवासी सीताराम दास का पुत्र पंकज कुमार बरात लेकर चंदनपट्टी आया था। इसकी जानकारी दूसरी पत्नी को होते ही लड़की पक्ष को सूचना दी गई। इस पर शादी रोक दी गई। शनिवार को दूसरी पत्नी पुत्री और पिता के साथ वहां पहुंची। चैता रेवाड़ी निवासी उसके पिता ने बताया कि फरवरी, 2019 में धूमधाम से बेटी की शादी की थी। बेटी ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद पंकज के संबंध गांव की ही एक महिला से हो गए। इस पर पत्नी को मायके छोड़ आया। पीडि़त पिता ने दामाद के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में उसने समझौता कर पुत्री व पत्नी को ले जाने के लिए राजी हो गया था, लेकिन इसी बीच वह तीसरी शादी के लिए बरात लेकर चंदनपट्टी गांव पहुंच गया। इसकी जानकारी उन्हें गांव के लोगों ने दी। इस पर वह पुत्री व नतनी और ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचकर शादी रोकने की गुहार लगाई। लड़की पक्ष के लोगों ने उनकी बात मान ली और शादी से इन्कार कर दिया।

2017 में रचाई पहली शादी

बताते हैं कि उसकी पहली शादी वर्ष 2017 में सकरा के दोहा गांव में हुई थी। पत्नी को कुछ दिनों तक साथ में रखने के बाद मायके भेजकर उससे संबंध तोड़ लिया था। इसके बाद दूसरी शादी की थी। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उधर, पुलिस का कहना है कि घटना की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!